Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

‘सोशल स्पार्क्स’ ने जमशेदपुर में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए शुरू की विशेष मुहिम

जमशेदपुर: स्थानीय दुकानदारों और सड़क किनारे सामान बेचने वाले छोटे विक्रेताओं की आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संगठन ‘सोशल स्पार्क्स’ ने जमशेदपुर में विशेष त्योहारी मुहिम चलाई। इस पहल के तहत संगठन के सदस्यों ने लोगों से दीपावली के अवसर पर स्थानीय विक्रेताओं से दीये, पूजा सामग्री और सजावट का सामान खरीदने की अपील की।

मुहिम के दौरान छात्र स्वयंसेवकों ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं से खुद खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को समर्थन दिया। संगठन का उद्देश्य लोगों को बड़े शोरूम और मॉल के बजाय स्थानीय बाजारों तथा छोटे विक्रेताओं से खरीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनकी आमदनी और आजीविका को सहारा मिल सके।

इस पहल में सोशल स्पार्क्स के सह-संस्थापक दर्शन मूनका, सहायक कोषाध्यक्ष नित्या अग्रवाल के अलावा मिशा, राजवीर और आध्या ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए त्योहारों के दौरान होने वाली बिक्री काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग दिया जा सकता है।

सोशल स्पार्क्स ने जमशेदपुर के नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी को प्राथमिकता दें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Post