चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित सातवीं अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन सोमवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में हुआ। प्रतियोगिता मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर और डॉक्टर सीए मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी मरकश हेंब्रोम और मधुसूदन विद्यालय के निदेशक बलराज कुमार हिंदवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और शटल मारकर किया।
एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सात विद्यालयों के 65 बालक-बालिकाएं विभिन्न आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं। मधुसूदन विद्यालय पिछले छह वर्षों से प्रतियोगिता को प्रायोजित कर रहा है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय चाईबासा, संत विवेका चाईबासा और जिला स्कूल चाईबासा सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हैं।
उद्घाटन समारोह में शिवरतन जोशी, मैच रेफरी सुशील पूर्ति, जगदीश जामुदा, राजेश बारी, बलराम मुन्दूईया और चन्द्रमोहन कालुण्डिया उपस्थित थे। मंच संचालन जगदीश जामुदा ने किया।
*पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन*
अंडर-11 बालिका एकल में जस्मिता लेयांगी, अक्षत तृप्ति सिंकु, अनुषा मुखर्जी, स्वाति अल्डा और सनाया लागुरी ने अगले चक्र में जगह बनाई। अंडर-13 बालिका वर्ग में अक्षत तृप्ति सिंकु, जस्मिता लेयांगी, तृष्ता चटर्जी, बिंदिया कुमारी, नितिर लागुरी और मंजीता बिरुआ आगे बढ़ीं। अंडर-15 में बिंदिया कुमारी, हीरा किरण सुंडी और संगीता अंगरिया तथा अंडर-17 में शीशम देवगम, श्रद्धा कर्मकार और सुभानी बारी ने जीत दर्ज की।
बालक अंडर-11 में मयंक कुमार नंदा, भावेश नायक, मोहित प्रधान, अयान रजा, प्रणीत तमसोय, नीलगिरी पांडा और अभिजीत पिंगुवा आगे बढ़े। अंडर-13 में अंशराज, शुभम हेंब्रम, उत्कर्ष प्रधान, पप्पू प्रधान, विहान जेराई, अजय महतो, नवनीत प्रधान और अमरदीप पूर्ति ने जीत हासिल की। अंडर-15 में अयान रजा और उत्कर्ष प्रधान अगले चक्र में पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक मुकाबले जारी थे। फाइनल 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

