Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

साकची में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन, स्वर्गीय अशोक साव के नाम पर रखा गया कक्ष

जमशेदपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को साकची स्थित टीएम-13 नंबर गद्दी के प्रथम तल पर किया गया। कार्यालय के एक कक्ष का नामकरण दिवंगत अशोक साव की स्मृति में स्वर्गीय अशोक साव कक्ष रखा गया है। उद्घाटन समारोह में महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ साकची स्थित शीतला मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके बाद विधिवत रूप से जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश लाल, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज साव, लोहरदगा जिला अध्यक्ष अदित साव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र, शिलोचन साहू और रामगोपाल जायसवाल समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने समाज के लोगों को नए जिला कार्यालय की स्थापना पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को संगठन की मजबूती का आधार बताया।

जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में परमानंद साव, रंगनाथ प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, पप्पू कुमार, शिव शंकर साव, विदेशी साव, नरेश कुमार साव, शिवलोचन साव, आनंद गुप्ता, प्रताप कुमार साहू, रामकुमार साव, सागर कुमार साव, वेदांत कुमार, गणेश कुमार साव, मनोज कुमार, जितेंद्र साव, श्रवण कुमार, चंदन कुमार, आयुष, इंद्रनारायण साहू, नितिन कुमार, अजय कुमार साहू, विद्या साव, उमेश साव, रंजीत कुमार साव, सुरेश कुमार, बजरंगी साव, लाल बिहारी साव, दिलीप कुमार, कमता साव, उपेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, राजकुमार, सत्येंद्र साव, रमेश प्रसाद साव, सुरेश प्रसाद, रमेश साव, सत्येंद्र कुमार साहू, गौतम साव, अजय साह, सूरज प्रसाद, अवधेश कुमार, अशोक साहू, मनोज साहू, शेखर कुमार, रतन साहू, कन्हैया प्रसाद, विद्यासागर और रुचि मैडम सहित सैकड़ों समाज के लोगों का योगदान रहा।

समारोह के अंत में जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और आयोजन में सहयोग करने वाले समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय समाज की एकजुटता, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related Post