Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

टाटा स्टील के एमयूएमएम क्षेत्र में महिला सेफ्टी सुपरवाइजर घायल, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर। टाटा स्टील के एमयूएमएम के अंतर्गत सीआरएम ईटीपी क्षेत्र में 20 अक्टूबर को हुई एक घटना में एम/एस गैप्सप्ल (GAPSPL) में कार्यरत महिला साइट सेफ्टी सुपरवाइजर घायल हो गईं। घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन ने गहरी चिंता जताई है। महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, घटना के तुरंत बाद महिला कर्मचारी को ईस्ट प्लांट फर्स्ट एड सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें आगे की चिकित्सा जांच और उपचार के लिए टीएमएच रेफर किया गया। अस्पताल में कराई गई सीटी ब्रेन जांच की रिपोर्ट सामान्य आई है। फिलहाल महिला को कंधे में दर्द की शिकायत है, जिसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। कंपनी के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है और वह बेहतर कर रही हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कंपनी प्रबंधन ने एक जांच टीम गठित की है। टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Post