Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

सड़क हादसे में टाटा पावर के ठेका कर्मी की मौत, पत्नी और मासूम बच्चे पर टूटा दुखों का पहाड़

जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के पुडियासा गांव के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा पावर के एक ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 30 वर्षीय नरसिंह सोरेन की मौत हो गई। करनडीह से अपने गांव तमूरी लौट रहे नरसिंह की बाइक एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरसिंह को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नरसिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि नरसिंह सोरेन की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है।

Related Post