चाईबासा: जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वजनों और समर्थकों ने समाधि स्थल पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र एवं विधायक जगत माझी, उदय माझी, अर्जुन माझी, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, चंदन होनहागा, दिनेश जेना, कालिया जामुदा, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, फैज अहमद, लालू उरांव, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा और किशोर दास समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर देवेंद्र माझी की पुत्रवधू समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
सभी ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद देवेंद्र माझी के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

