बोकारो। बिजुलिया मोड़ से लापता महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को चास मुफस्सिल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पति की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने 12 अक्टूबर को दोनों को बरामद किया। मामले में 18 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी निवासी जितेंद्र तुरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदुरपेटी गांव में हुई थी। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था, जबकि पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी। आरोप था कि 10 सितंबर को बिजुलिया मोड़ से उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया।आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 12 अक्टूबर को महिला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रकाश मंडल, पु०अ०नि० मो. मोजम्मिल, महिला आरक्षी पूनम कुमारी, महिला आरक्षी सुनीता कुमारी तथा चास मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
बिजुलिया मोड़ से लापता मां-बेटी सकुशल बरामद — पति की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, चास मुफस्सिल पुलिस को मिली सफलता

