Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

*चाईबासा में भी भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना मिली। कई लोगों ने कंपन महसूस होने की बात बताई। हालांकि, चाईबासा या सिंहभूम क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की गतिविधियां दर्ज की गईं। मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में सुबह 8:59 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के कुरूंग कुमेय में सुबह 6:27 बजे 3.0 तीव्रता तथा पश्चिम कामेंग में सुबह 2:22 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

इधर, चाईबासा में कुछ लोगों ने सुबह के समय हल्का कंपन महसूस होने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ देर के लिए घरों और अन्य स्थानों पर कंपन जैसा महसूस हुआ। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इसे भूकंप से जोड़ने की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

भूकंप के संबंध में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन या संबंधित भूकंप निगरानी एजेंसी की ओर से चाईबासा में भूकंप की पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Post