Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में होगा डांडिया रास महोत्सव, डांडिया-गरबा के साथ होंगी कई प्रतियोगिताएं

जमशेदपुर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए तुषार इवेंट एवं सिल्वर क्रिएशंस की ओर से 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों और प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

आयोजक तुषार दास गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में शहरवासियों को डांडिया और गरबा के पारंपरिक गीतों पर उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ड्रेस (मेल और फीमेल) तथा बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

महोत्सव में खान-पान के साथ पारंपरिक कलाकृतियों और अन्य सामग्री के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजक तुषार दास गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराना है, जहां लोग उत्साह और उमंग के साथ डांडिया-गरबा का आनंद ले सकें।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। डांडिया नाइट में प्रवेश पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग आयोजकों से संपर्क कर पास प्राप्त कर सकेंगे।

प्रेस वार्ता में तुषार इवेंट के तुषार दास गुप्ता के अलावा आदित्य सिंह, स्वाती सिंह, तृषा सिंह और रंजीत सिंह मौजूद रहे।

Related Post