Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

सेवा संकल्प अभियान में भारत सेवाश्रम विद्यालय में सेवा चित्र कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत भारत सेवाश्रम विद्यालय, सोनारी में सेवा चित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया। इस दौरान सेवा, संगठन और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने रखा गया।

कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तात्मानंद महाराज तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंडल की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर आधारित विशेष डायरी ‘Revolutionary Raj.. Narendra Modi’s 25 Years’ भेंट की गई।

कार्यक्रम की संयोजक एवं सोनारी मंडल उपाध्यक्ष नेहा साहू ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुनील सिंह, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंत्री विकास साहू, मंत्री मनोज कुमार मिश्रा, काजल मुखर्जी, राजू सेन, देवाशीष चंद्र, अभिषेक कुमार, आदित्य और राजू मल्होत्रा समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन की सामाजिक भूमिका को मजबूत करना और लोगों में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

Related Post