Breaking
Thu. Sep 24th, 2026

करीम सिटी कॉलेज में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज मौजूद रहे। उनके साथ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहबाज अंसारी भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, गायन और पारंपरिक रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से कॉलेज सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं मुख्य अतिथि विशाल गोस्वामी (बाबा विचित्रा) भी शामिल हुए।

इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, एकता, ईमानदारी और देशभक्ति के महत्व के बारे में बताया गया। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा से जुड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रिंकू कुमार, अनामिका कुमारी, अनमोल, प्रकाश केसरवानी, मानव घोष और जय कृष्ण धारा सहित अन्य अतिथि एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन में एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्य अतिथि विशाल गोस्वामी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ शहबाज़ अंसारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

Related Post