Breaking
Thu. Sep 24th, 2026

*काटामाटी लौह खदान को मिला ‘बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी के टाटा स्टील की काटामाटी लौह खदान को फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (FIMI) की ओर से प्रतिष्ठित ‘बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस (2025-26)’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार खदान के परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन के क्षेत्र में समग्र प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

22 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव केशव चंद्र ने यह पुरस्कार प्रदान किया। टाटा स्टील की ओर से काटामाटी लौह खदान का प्रतिनिधित्व करने वाले अवनीश कुमार, चीफ माइन प्लानिंग, ओएमक्यू डिवीजन, अजय कुमार गोयल, हेड, ऑपरेशन, काटामाटी लौह खदान, गोपी चंद, एरिया मैनेजर, सेफ्टी तथा मनदीप सिंह गिल, सीनियर मैनेजर, ऑपरेशन ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कंपनी के अनुसार यह सम्मान काटामाटी लौह खदान में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणाली, जिम्मेदार खनन प्रक्रियाओं और सुरक्षा एवं सतत विकास के उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खदान में परिचालन दक्षता के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा, पर्यावरणीय प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के प्रति जिम्मेदारी पर भी जोर दिया जा रहा है।

टाटा स्टील की ओर से बताया गया कि परिचालन दक्षता और सतत विकास के बीच संतुलन कायम करते हुए काटामाटी लौह खदान ने जिम्मेदार और भविष्य-केंद्रित खनन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। FIMI का यह सम्मान खदान के समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षित कार्यप्रणाली, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Related Post