Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

सोनारी में श्रीजनी कार्निवल  का शुभारंभ, संगीत प्रतियोगिता रविवार 

जमशेदपुर। महिलाओं द्वारा संचालित संस्था  बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को सोनारी कागल नगर स्थित काली पूजा कमेटी हॉल में दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल का शुभारंभ हुआ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में जमशेदपुर के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्निवल में शहर की 28 महिलाओं ने विभिन्न स्टॉल लगाकर आकर्षक परिधान, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। चित्रांकन प्रतियोगिता के निर्णायक राजू मुखर्जी रहे। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे से संगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें रवींद्र संगीत, नजरुल गीति, देशभक्ति और आधुनिक गीतों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को 3 और 4 अक्टूबर को साकची बंगाल क्लब में पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर बनश्री सरकार, शिल्पी सिंह, देबश्री नाग, सोमा सेनगुप्ता, सोमा घोष, सुलेखा डे और टुम्पा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Post