Breaking
Tue. Sep 8th, 2026

राजस्थान कल्याण परिषद के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

जमशेदपुर: राजस्थान कल्याण परिषद, साकची स्थित अग्रसेन भवन की ओर से मंगलवार को ऑरकिड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग से संबंधित जांच की गई, जिसका लाभ 85 लोगों ने उठाया।

शिविर का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने अग्रसेन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम में डॉ विष्णु प्रताप, डॉ अर्विता कुमारी और डॉ किशन के अलावा प्रीतम कुमार एवं कुश कुमार शामिल रहे।

शिविर में यूरोफ्लोमेट्री, फाइब्रोस्कैन, रक्तचाप, आरबीएस और आंखों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श और चिकित्सकीय सलाह दी।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के प्रति जागरूक करना था। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर को सफल बनाने में रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, महाबीर मोदी, उमेश शाह, दीपक पारीक, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओमप्रकाश संघी, नरेश कांवटिया, अजय चेतानी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बबलू अग्रवाल, राहुल चौधरी, रिषभ चेतानी और छेदीलाल अग्रवाल समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।

Related Post