चतरा: दो घंटे पूर्व रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में चतरा पुलिस ने रांची पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया, जिसके बाद पुलिस को सौरभ तक पहुंचने में कामयाबी मिली। विधायक जनार्दन पासवान ने अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है। सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गयी थी। पुलिस ने संभावित ठिकानों की निगरानी के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। मामले में चतरा पुलिस की तकनीकी टीम ने भी सहयोग किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया. हालांकि, घटना के पीछे की वजह क्या है और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार 2 घंटे पहले विधायक के पुत्र का अपहरण किया गया था। विधायक ने इसकी जानकारी चतरा पुलिस को दी थी।

