Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे पुपुनकी, हादसे में मृतका के परिजनों से की मुलाकात. गांव में शोक की लहर

बोकारो। प्रतिनिधि

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सारा तबस्सुम की मौत के बाद शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को डुमरी विधायक जयराम महतो पुपुनकी गांव पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

विधायक जयराम महतो ने शोकाकुल परिवार से मिलकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी भी ली।

गौरतलब है कि रविवार को रांची-रामगढ़-पटना नेशनल हाईवे स्थित चुटूपालू घाटी में ब्रेकफेल कंटेनर ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में पुपुनकी निवासी सारा तबस्सुम (45) की मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हुए थे।

घटना के बाद से पुपुनकी गांव में शोक का माहौल है। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने उनका आभार जताया।

Related Post