Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

*12 और 13 सितंबर को होगी कराटे ग्रेडिंग परीक्षा, 150 छात्र-छात्राएं लेंगे हिस्सा*

चाईबासा: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को दो चरणों में किया जाएगा। परीक्षा में विभिन्न कराटे प्रशिक्षण केंद्रों से करीब 150 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

परीक्षा में किहोन, काता और कुमीते के साथ शारीरिक परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह करेंगे। परीक्षा में सेंसाई निरंजन दास, सेंपाई अंशु विश्वकर्मा और सेंसाई देवाशीष प्रसाद खनडाईत सहयोग करेंगे।

पहले चरण की ग्रेडिंग परीक्षा 12 सितंबर शनिवार को जेकेएआई झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित मुख्य कराटे ब्रांच संत टेरेसा स्कूल में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

दूसरे चरण की परीक्षा 13 सितंबर रविवार को चाईबासा स्थित जेकेएआई झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

इस चरण में संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में नियमित कराटे प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा, संत जेवियर गर्ल्स स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू, बाल मंडली नीमडीह कराटे सेंटर और आर.बी.एस. स्कूल असुरा के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

 

Related Post