Breaking
Sat. Aug 29th, 2026

*शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान का निधन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं जगन्नाथपुर प्रखंड के पूर्ति दिघिया विद्यालय में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का को इलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है।

शनिवार को भूपेंद्र कुमार पान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कुसमुंडा में पूरे सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत भूपेंद्र कुमार पान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेसियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोगों ने भूपेंद्र कुमार पान के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक व्यवहार को याद किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान का निधन परिवार के साथ-साथ उनके सहकर्मियों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र कुमार पान अपने कार्य और व्यवहार के कारण लोगों के बीच अलग पहचान रखते थे। उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।

भूपेंद्र कुमार पान पूर्ति दिघिया विद्यालय, जगन्नाथपुर प्रखंड में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में भी शोक का माहौल है। उनके सहकर्मियों और परिचितों ने उनके निधन को व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति बताया।

अंतिम संस्कार के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा, प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रजा, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, आरजीपीआरएस जिला चेयरमैन रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी, सुखलाल हेमब्रम, दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, सिकुर गोप, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत भूपेंद्र कुमार पान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Post