Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती मिठाई दुकानों-बेकरी की जांच, 3 दुकानों पर ₹18,000 जुर्माना।

बोकारो:- चास नगर निगम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए आज खाद्य निरीक्षक एवं नगर निगम की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण एवं बिक्री स्थल की साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई।
जांच के क्रम में नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 3 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹18,000 का जुर्माना वसूला गया। संबंधित संचालकों को भविष्य में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य प्रतिष्ठानों में मानकों के अनुपालन को लेकर आगे भी नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
निगम ने सभी मिठाई दुकानदारों, बेकरी संचालकों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और निरीक्षण दल का सहयोग करें।

Related Post