Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

*पुलिस लाइन में रक्षाबंधन पर सृजन शाखा ने 80 पुलिसकर्मियों को बांधी राखी*

चाईबासा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सृजन शाखा, चाईबासा की ओर से पुलिस लाइन में विशेष राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा की सदस्याओं ने करीब 80 पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। साथ ही मिठाई खिलाकर और उपहार देकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में एसडीपीओ बहामन टूटी, ट्रैफिक पुलिस हेड संतोष कुमार, पुलिस लाइन के हेड मेजर मानसू गोप एवं सार्जेंट प्रतीक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राय, पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष ओलिवर मिंज, सचिव अभय महतो एवं संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर सृजन शाखा की सदस्याओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ इस तरह का आयोजन पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास, सम्मान एवं भाईचारे को मजबूत करने वाला है। कार्यक्रम की संयोजिका निशु अग्रवाल रहीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने सृजन शाखा के इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्याओं के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में सृजन शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे, सचिव सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी तथा सदस्य निशु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा शर्मा, उर्मिला गर्ग, खुशबू शर्मा और मीनू लोधा उपस्थित थीं।

Related Post