Breaking
Sun. Aug 23rd, 2026

*नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत समारोह की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक*

चाईबासा : जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को चाईबासा परिसदन में कांग्रेस की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त 2026 को कांग्रेस भवन, चाईबासा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बरराय चौधरी ने कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 26 अगस्त को कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित स्वागत-अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव मायाधर बेहरा ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, रितेश तामसोय, राजेश शुक्ला, नूतन बिरुवा, मासुम रजा, इम्तियाज खान, रंजीत यादव, सूरज तामसोय, आफताब आलम, जगबंधु महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, ललित दोराईबुरु, जय प्रकाश लागुरी, विजय भेंगरा, सकारी दोंगो, सिकुर गोप, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, मंजीत प्रधान, सुखलाल हेम्ब्रम, राहुल पुरती, चंद्र भूषण बिरुवा, संजय हेमब्रम, सोमा पुरती, मथुरा चाम्पिया, हरि राव, बासुदेव सिंकु सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post