Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

*सिर में चक्कर आने से अनियंत्रित हुई कार, बराइबुरु सेल गेट के पास गड्ढे में गिरी*

किरीबुरू: किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर बराइबुरु सेल गेट के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया और वाहन सड़क पर स्किड करते हुए गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार कार किरीबुरू की ओर से बड़ाजामदा की तरफ जा रही थी। कार को बोलानी के जनरल असिस्टेंट मैनेजर चला रहे थे। बराइबुरु सेल गेट के समीप अचानक उनके सिर में चक्कर आने लगा। इसके कारण वाहन से उनका नियंत्रण हट गया और कार सड़क पर अनियंत्रित होकर स्किड करते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि, गहरे गड्ढे में गिरने के कारण कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे ऐसे गड्ढे दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करने और सड़क किनारे बने गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Post