Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हमले में 23 वर्षीय निखिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निखिल कुमार शौच के लिए शर्मा बस्ती की ओर गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे पिंटू प्रधान उर्फ पिंटू माकड़ ने किसी बात को लेकर उससे विवाद किया और देखते ही देखते धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में निखिल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू प्रधान उर्फ पिंटू माकड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हमले की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घायल के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद या व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related Post