Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

सिंहभूम चैंबर में आज सुरक्षा और ब्रांड संरक्षण पर होगा विशेष संवाद, सभी व्यवसायियों को आमंत्रण

जमशेदपुर:

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से मंगलवार, 14 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण (Security & Brand Protection) विषय पर विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6:15 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को सुरक्षा और ब्रांड संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के पहले सत्र में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (SHS) राजीव मंगल के मार्गदर्शन में चीफ सेफ्टी नीरज के. सिन्हा “Safety No Longer a Choice” विषय पर व्याख्यान देंगे। इस दौरान एमएसएमई और अन्य उद्योगों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण बनाने, सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा होगी।

दूसरे सत्र में टाटा स्टील के चीफ – सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं एरिया मैनेजर – ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुबज्योति साहा “Protecting Brands and Safeguarding Consumers” विषय पर जानकारी देंगे। इसमें नकली और डुप्लीकेट उत्पादों से होने वाले नुकसान, ब्रांड की सुरक्षा, ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने तथा प्रतिस्पर्धी बाजार में अपने ब्रांड को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित होगा।

सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केड़िया ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी व्यावसायिक माहौल में सुरक्षा और ब्रांड संरक्षण हर व्यवसाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल चैंबर सदस्यों के लिए नहीं, बल्कि सभी व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स और इच्छुक लोगों के लिए खुला है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Related Post