Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

कोडरमा सतगावां। सतगावां प्रखंड के पंचायत इटाय के मौजा रसैला मे खुदाई के बाद देखा गया रहस्यमय पदार्थ। ग्रामीणों में भ्रम और उत्साह की स्थिति है। बताया जा रहा है कि मनरेगा के तहत चल रहे डोभा योजना की खुदाई के दौरान यह पदार्थ देखा गया।

पंचायत इटाय अंतर्गत ग्राम मौजा धुमाडीह जागेश्वर कनवारा में भारी मात्रा में कोयला जैसा काला, चमकदार और परतदार पदार्थ निकला है। इस अप्रत्याशित खोज ने पूरे इलाके में कई तरह की जानकारी फैला दी है। दरअसल डोभा खुदाई स्थल पर मिले काले परतदार पदार्थ से लोगों में असमंजस की स्थिति है। इससे ग्रामीणों में उत्साह भी देखा जा रहा है। इस पदार्थ को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी इस पदार्थ को पहचानने में जुट गए हैं।

स्थानीय लोग और प्रारंभिक जांच में यह पदार्थ कच्चा कारेलियन शुंगाइट जैसा प्रतीत हो रहा है। एक दुर्लभ कार्बन-आधारित खनिज। लोगों में व्याप्त चर्चा के अनुसार यह उच्च श्रेणी के एंथ्रासाइट कोयले से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन अपने विशेष गुणों के कारण जल शोधन, रेकी हीलिंग और आध्यात्मिक उपयोगों में लोकप्रिय है।

खुदाई शुरू होते ही यह पदार्थ निकलने लगा। ग्रामीण इसे कोयला समझकर अपने घर ले जा रहे हैं। कई लोग इसे कीमती खनिज मानकर उत्साहित हैं, जिससे इलाके में असमंजस की स्थिति बन गई है।

जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले में क्या तत्परता दिखाते हैं, यह अहम माना जा रहा है। इस मामले को लेकर कुछ अधिकारियों ने कहा कि पदार्थ के नमूने की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। मनरेगा डोभा योजना के तहत हो रही इस खुदाई में यदि कोई मूल्यवान खनिज मिला है तो आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। अवैध संग्रह पर नजर रखी जा रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा आखिर यह कौन सा पदार्थ है, इसके फीचर्स और उपयोगिता क्या है। स्थानीय प्रखंड प्रशासन इस मामले में किस तरह की सक्रियता दिखाता है, यह महत्वपूर्ण होगा।

Related Post