Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

साकची गोलचक्कर पर अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

 

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के साकची गोलचक्कर के समीप बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सोनी सेंटर नामक दुकान में जा घुसा। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक (बीआर02जी-5749) चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद ट्रक सीधे दुकान के सामने वाले हिस्से से टकरा गया। टक्कर से दुकान के शटर और बाहरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ चालक से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Post