चाईबासा: झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र ज्योतिषी की माता के निधन पर रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा उनके चाईबासा स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जितेन्द्र ज्योतिषी एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने कुछ समय तक परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत माता के व्यक्तित्व और उनके परिवार के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता का स्थान सर्वोच्च होता है और उनके निधन से जो रिक्तता आती है, उसे भर पाना संभव नहीं है। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा भी उपस्थित थे।

