जमशेदपुर में आयोजित अभूतपूर्व बंद को मिली व्यापक एवं ऐतिहासिक सफलता के लिए कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा शहर के सभी व्यापारियों, उद्यमियों, दुकानदारों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
कैट भरत वासनी ने कहा व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से बंद को सफल बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जब जनहित और समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों की बात आती है, तब पूरा शहर एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करता है।
कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने कहा चुकी जमशेदपुर झारखंड की अद्योगिक राजधानी है यहाँ पर विधि व्यवस्था ख़राब होने पर पूरे झारखंड में निवेश प्रभावित करता है ।
इसलिए झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि यहाँ विधि व्यवस्था हमेशा बनाये रखें ।
कैट के किशोर गोलच्छा ने विशेष रूप से सभी व्यापारिक संगठनों, बाजार समितियों, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मीडिया बंधुओं का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस बंद को शांतिपूर्ण, सफल और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही, हम जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से पूरे शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रही।
जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के दिलीप गोयल और निलेश वोरा ने बताया यह अभूतपूर्व जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जमशेदपुर की जनता अपने अधिकारों और जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। हम सभी नागरिकों से भविष्य में भी इसी प्रकार एकता, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की अपील करते हैं।

