Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

दुर्गापूजा को लेकर पोटका थाना में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों ने रखीं समस्याएं

जमशेदपुर। दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र की विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ पूजा आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विसर्जन को लेकर चर्चा की।

बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। समितियों की ओर से पूजा पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने, विसर्जन घाटों को समतल कराने तथा निर्धारित तिथि के अगले दिन प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति देने की मांग रखी गई। पदाधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और दुर्गापूजा को शांति, सद्भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात करने तथा निर्धारित समय एवं प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने को कहा। साथ ही पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की गई।

बैठक में सीओ निकीता बाला, इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा, जेई आर. होरो, मुखिया पानो सरदार, अमृत माझी, बाघराय सोरेन, उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत, मिठून सिंह, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, हरेमोहन गोप, पियुष गोस्वामी, चंद्रशेखर गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, यदुपति गोप, विशाल मुंडा, लाल सरदार समेत थाना क्षेत्र की 11 दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related Post