चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा के रामनगर स्थित हरि ॐ स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री श्री मां दुर्गा पूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा को सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को संरक्षक बनाया गया है। मोहन महतो को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोछइत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोछाईत और राजन सिंह को शामिल किया गया है।
सह सचिव के रूप में राहुल मलिक, निर्मलजीत सिंह, विद्याकांत झा, इंद्रकांत झा और राकेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिलन सिंह, सोनू साहू, विनय प्रसाद, विपिन ठक्कर, राजू ठाकुर, विवेक महतो, करण सिंह, ज्वाला साहनी, सावन सांडील और सुमित दास को शामिल किया गया।
सदस्य के रूप में राजेंद्र पुरूष्टी, प्रकाश रावत, सुखराम सांडील, राजेश ठठेरा, बिशु करवा और भुकरुल दास को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोमनाथ परीदा और चिकू सिंह को सौंपी गई। पूजा-अर्चना के लिए पंडित मोलाय पानीग्रही को पूजा की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने पूजा आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से काम करने की बात कही।
कमेटी के गठन के साथ ही रामनगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

