Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

भद्रकाली से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो पेड़ से टकराया, एक की मौत, 5 घायल

चतरा : भद्रकाली मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो शुक्रवार को चतरा के गंधरिया मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरे बरगद के पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में राकेश कुमार यादव नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गायत्री देवी, शिवानी कुमारी, रूपनी देवी, पुनिया देवी और विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल चतरा पहुंचाया गया। बता दें कि मृतक और सभी घायल राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया गांव के रहने वाले है। बताया गया कि सभी लोग भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद टेम्पो से अपने गांव कोल्हैया लौट रहे थे। इसी दौरान गंधरिया मोड़ के पास सड़क किनारे गिरा बरगद का पेड़ टेम्पो की चपेट में आ गया और वाहन उससे टकरा गया। हादसे में राकेश यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post