Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

ऑटो चालक के अपहरण और 30 लाख की फिरौती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चतरा : चतरा पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के अपहरण और उसकी रिहाई के एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पीड़ित के भाई तिलक यादव के अपहरण की सूचना पर सदर थाना में कांड दर्ज किया गया। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ चतरा सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। पीड़ित की कोई बड़ी आर्थिक पृष्ठभूमि या पुरानी दुश्मनी सामने नहीं आने के कारण मामले को ब्लाइंड केस मानते हुए तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सहायता ली गई। जांच के दौरान झारखंड और बिहार पुलिस के आपसी समन्वय से बिहार के गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र से कैलाश दांगी , और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीड़ित को सकुशल मुक्त कराने के साथ घटना में प्रयुक्त प्लसर मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Related Post