Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

टावर से केबल चोरी करते युवक को पुलिस ने दबोचा, सामान बरामद

बोकारो। सेक्टर-4 स्थित सर्कस मैदान के सामने टावर से केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 19 वर्षीय युवक गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 14 सितंबर की रात विश्वकर्मा मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके पास से चोरी से संबंधित सामान मिलने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, गौतम टावर और एसी में लगे तार व केबल काटकर चोरी करने की तैयारी में था। पूछताछ के दौरान उसने टावर और एसी के तार काटकर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का केबल, एसी पाइप तथा तांबे और एल्युमिनियम के तार बरामद किए हैं।

बताया गया कि 27 अगस्त को सर्कस मैदान के सामने स्थित टावर से केबल चोरी की घटना हुई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। टीम ने सूचना तंत्र के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को गौतम के संबंध में जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने 14 सितंबर की रात विश्वकर्मा मंदिर के समीप कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Post