Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सहकारिता विभाग में अमित कुमार दोसाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए अमित कुमार दोसाज को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सहकारिता विभाग का सचिव मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सहकारिता विभाग के चेयरमैन बल्बू शुक्ला (राजीव रंजन) की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार दोसाज अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और सक्रियता के साथ करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

अमित कुमार दोसाज को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि सहकारिता विभाग में उनकी भूमिका संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में अहम होगी।

Related Post