Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह के निधन पर शोक, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह के निधन की खबर से जमशेदपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही काले के परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने त्रिलोचन सिंह के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनके मिलनसार स्वभाव और लोगों के साथ आत्मीय संबंधों के कारण वे अपने परिचितों के बीच विशेष स्थान रखते थे। उनके निधन से परिवार ने एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

लोगों ने दिवंगत त्रिलोचन सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दुख की घड़ी में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अमरप्रीत सिंह काले और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Post