Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

आदित्यपुर में खुला ‘द ऑकेज़न क्लोज़ेट ’, खरीदारी के साथ डिज़ाइनर आउटफिट्स किराए पर भी उपलब्ध

जमशेदपुर: आदित्यपुर के भाटिया बस्ती इलाके में फैशन को लेकर एक नया विकल्प सामने आया है। यहां ‘द ऑकेज़न क्लोज़ेट’ (The Occasion Closet) नाम से प्रीमियम फैशन स्टूडियो की शुरुआत हुई है। स्टूडियो का उद्घाटन सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और परफॉर्मर नंदिता श्रीवास्तव ने रिबन काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर स्टूडियो की ओनर नेहा मिश्रा ने बताया कि ‘द ऑकेज़न क्लोज़ेट’ में डिज़ाइनर आउटफिट्स खरीदने के साथ-साथ किराए पर लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। स्टूडियो में महिलाओं, लड़कियों, बच्चों और पुरुषों के लिए अलग-अलग मौकों के अनुरूप फैशन कलेक्शन रखा गया है।

स्टूडियो में टर्किश गाउन, साड़ी, लहंगा, पार्टी वियर और शेरवानी समेत कई तरह के डिजाइनर आउटफिट्स उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए भी डिज़ाइनर कपड़ों का कलेक्शन रखा गया है। ऐसे में इसे शादी-ब्याह से लेकर पारिवारिक और अन्य आयोजनों के लिए एक फैमिली फैशन डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की कोशिश की गई है।

नेहा मिश्रा के मुताबिक, स्टूडियो का उद्देश्य लोगों को खास मौकों के लिए प्रीमियम फैशन उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प देना है। आउटफिट्स को किराए पर लेने की सुविधा उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकती है, जो हर आयोजन के लिए नए डिज़ाइनर कपड़े खरीदने के बजाय उन्हें कुछ समय के लिए किराए पर लेना पसंद करते हैं।

शादी, त्योहार, पार्टी, फॉर्मल और कॉर्पोरेट इवेंट जैसे अलग-अलग मौकों को ध्यान में रखते हुए यहां आउटफिट्स का कलेक्शन तैयार किया गया है। रेंटल विकल्प के जरिए लोगों को महंगे डिज़ाइनर आउटफिट्स अपेक्षाकृत कम खर्च में पहनने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में आतिफ़ (जमशेदपुर वाला), आशा सिंह, आरजे अभय, प्रसून उपाध्याय, नित्यानंद पांडे, पीयूष और सौरभ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नेहा मिश्रा को नए फैशन स्टूडियो की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Post