Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

बोकारो में किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बोकारो:- बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-12-C में रविवार की देर रात पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक दुकान में रखा किराना समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के सही कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Post