Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुशील बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन पर से उनका नियंत्रण हट गया और बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुशील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक और गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुशील शाह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान उसके पास से मिले पैन कार्ड के आधार पर की गई।

Related Post