Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में वंदे मातरम दिवस का आयोजन

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में भालूबासा स्थित मिस्टी इन के प्रेक्षागृह में वंदे मातरम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष संस्कृति परिषद के सचिव सुरजीत चटर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अन्वेषा की सचिव अल्पना भट्टाचार्य ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रागिनी भूषण ने वेद मंत्र पाठ से की। इसके बाद कृष्ण सिन्हा, अरुण झा, मधुरी उपाध्याय, उपासना सिन्हा एवं डॉ. रागिनी भूषण ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संध्या सिन्हा ने भोजपुरी में कविता पाठ किया। वहीं चंदना चटर्जी, बीटपी दासगुप्ता, तपती दत्ता, शिवानी कुंडु, अमित राय एवं सुमित कर घोष ने बंगला में कविता पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। कल्याणी कवि ने हिंदी में कविता पाठ प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता सुरजीत चटर्जी ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ पर अपना वक्तव्य रखते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सागरिका भौमिक ने अंग्रेजी में कविता पाठ किया। सुपर्णा सेनशर्मा ने संस्कृत में स्वरचित कविता प्रस्तुत की।
डॉ. जूही समर्पिता ने डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव की गीतांजलि से हिंदी में काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में अनिंदिता गुप्ता एवं शमिता रक्षित ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। विभिन्न भाषाओं में कविता, गीत और विचारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को बहुभाषी एवं देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत बना दिया।

Related Post