Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

रांची। नयाटोली, अरगोड़ा निवासी 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को पिछले एक साल में उनकी कार के नाम पर चार बार हेलमेट नहीं पहनने का चालान आ चुका है। उनके अनुसार, कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी कार का नंबर स्कूटी में लगाकर घूम रहा है, जिसके कारण चालान उनके नाम पर आ रहा है। उन्होंने इस संबंध में ट्रैफिक एसपी से शिकायत की है। हाल ही में दो अगस्त को हेलमेट नहीं पहनने का चालान आया, इससे पहले 15 मई को भी इसी तरह का चालान मिला था। इसके पूर्व दो बार और चालान आ चुका है। पूर्व में आये चालान काफी दौड़-भाग के बाद रद्द कराये गये थे। अब दोबारा चालान आने से परेशान हैं। केदार नाथ रेलवे में स्टेशन अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं।

Related Post