Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

*चास में कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच विवाद, मारपीट में घायल हुए थाना प्रभारी*

बोकारो:- चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ने से अफरातफरी मच गई। दामोदर नदी से जल लेकर चीड़का धाम जा रहे कांवड़ियों के डीजे वाहन से सड़क पर जाम लग गया था। जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी प्रकाश मंडल की कांवड़ियों से कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

घटना में थाना प्रभारी के सिर में गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। उन्हें तत्काल अस्पताल, चास में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Post