Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 160वां मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो अस्पताल में रोगी कष्ट में है उनके कष्ट निदान के लिए 70 यूनिट रक्तदान किया गया। ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 70 यूनिट रक्तदान किया एवं 200 पौधा वितरण किया।

सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं, वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। कारण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता। परम पुरुष के बच्चों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं, इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।

रक्तदाताओं के बीच ज्ञानरंजन श्रीवास्तव कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन, रंजन मिश्रा कमेटी मेंबर टीजीएस गम्हरिया ने पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिवासी समाज से झूरि जमुदा, सुनील टुडू, शंकर मुर्मू, बंगम मुर्मू, राकेश कुमार, सीताराम देव, सुनील आनंद तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।

Related Post