Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

वन विभाग ने जंगली जानवर हाथियों से हुए नुकसान का बांटा मुआवजा, 35 पीड़ितों को मिली राहत राशि

कोडरमा सतगावां।। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया स्थित पंचायत भवन में वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के हमले में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के रास्ट्रीय परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता सुभाष यादव उपस्थित थे। इस दौरान जंगली हाथियों और अन्य हिंसक जानवरों से प्रभावित कुल 35 पीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया  । कार्यक्रम में ग्राम कटैया निवासी दिवंगत रोहित कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी को हाथी के कुचलने से हुई मौत के मामले में 3,75,000 रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। वहीं लकड़बग्घे के हमले में घायल बजनियां निवासी सुगी कुमारी और हाथी के हमले में घायल भखरा निवासी पृथ्वी सिंह दोनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। हाथियों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को चेक वितरित किए गए। मुआवजा पाने वाले प्रमुख किसानों में रेखा देवी 27,980 रु.,अर्जुन सिंह 20,980 रु., सजन प्रसाद 18,000 रु.,अनीता देवी 18,000 रु.,द्वारिका प्रसाद 17,800 रु.,रोहिणी कुमारी 15,000 रु.,दिनेश सिंह 14,390 रु.,सुलेखा देवी 13,300 रु.,राम प्रसाद 13,000 रु.,अरुण यादव 11,400 रु.,रघुनंदन प्रसाद 7,980 रु. शामिल हैं। इसके अलावा शंकर सिंह, रिंकू देवी 6,650 रु.प्रत्येक,रेणु देवी 6,660 रु., रिंकू देवी, पिंटू प्रसाद,रेणु देवी 5,320 रु., रेखा देवी 4,500 रु., सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी,विमला देवी,सीटो सिंह, ललिता देवी, अर्जुन प्रसाद,अनिल प्रसाद 3,990 रु. प्रत्येक, रीता देवी 3,724 रु.,बबीता देवी व द्रौपदी कुमारी, विनोद सिंह, सरिता देवी 2,660 रु को भी क्षतिपूर्ति राशि दी गई। मौके पर मौजूद रेंजर रवींद्र कुमार ने बताया कि जो प्रभावित ग्रामीण किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे जल्द से जल्द वन विभाग में अपना आवेदन जमा करें ताकि नियमानुसार उन्हें भी मुआवजा दिलाया जा सके।मुआवजा राशि प्राप्त होने पर मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने सरकार राजद नेता सुभाष यादव  रेंजर रविन्द्र कुमार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मुखिया अमर कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, श्रावण रविदास, मनोज रजक, सुबोध यादव, कंचन यादव, दीपक यादव, संतोष सत्यम, राजकुमार महतो, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post