चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर की बैठक गुरुवार को बड़ा नीमडीह में नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी राजश्री बानरा एवं पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए की। इस दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। मंडल प्रभारी राजश्री बानरा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि महाराज रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली से पहुंचे कलश के स्वागत में वंदन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कलश यात्रा का शुभारंभ मोचीसाई स्थित महाराज संत शिरोमणि मंदिर से किया जाएगा।
बैठक में 15 अगस्त तक चाईबासा नगर के सभी 55 बूथों को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए। आगामी 8, 9 और 10 अगस्त को सभी शक्ति केंद्रों में बैठक आयोजित कर संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिन शक्ति केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए, उनमें नितिन विश्वकर्मा (पुलहातु), पंकज टोप्पो (महादेव कॉलोनी), दीपक पोद्दार (मेरी टोला), नीरज गुप्ता (गाड़ी खाना), रोहित दास (सेन टोला), राकेश पोद्दार (ग्वाला पट्टी), रितेश कुमार पिंटू (गणेश मंदिर), देवानंद कुमार (ग्वालापट्टी वार्ड-7), विप्लव सिंह (हिंद चौक), भास्कर विश्वास (कुमार टोली-कसाई मोहल्ला), अनूप प्रसाद (कुमार टोली नीचे), सौरभ प्रसाद (धोबी तालाब), जयकिशन यादव (रानी कॉलोनी), रीना कर (गांधी टोला), जगदीश निषाद (मधु बाजार), सूरज सिंह (बड़ा नीमडीह), दिलीप साव (न्यू कॉलोनी नीमडीह), संजय राम तुरी (छोटा नीमडीह), शिबू दत्ता (मिशन हाता), सुशील साव (सदर बाजार), अजय झा (अमला टोला), रमेश खिरवाल (टुंगरी), दीनू पटनायक (मोचीसाई), हेमंती विश्वकर्मा (जिला स्कूल), अंगद साव (न्यू कॉलोनी टुंगरी) तथा उज्जवल रक्षित (गुटुसाईं शक्ति केंद्र) शामिल हैं।
बैठक में पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, जिला मंत्री रूपा दास, डोली कर, पंकज खिरवाल, जगदीश दास, मृदुल निषाद एवं सुप्रिया दास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

