Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

ग्रामीण बैंक में विधिक जागरूकता शिविर, स्थायी लोक अदालत की भूमिका की दी जानकारी

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) एवं स्थायी लोक अदालत, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय ग्रामीण बैंक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थायी लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य बिजली, पानी, परिवहन, अस्पताल सहित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का मुकदमेबाजी से पहले आपसी समझौते और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं कम खर्च में समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। सामाजिक मामलों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आम लोग व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित स्थायी लोक अदालत में आवेदन देकर अपनी समस्या का निपटारा करा सकते हैं।

कार्यक्रम को स्थायी लोक अदालत की सदस्य सुभद्रा बेहरा ने भी संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी।

शिविर में ग्रामीण बैंक के कर्मियों के साथ बैंक के कई उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Post