जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में सोमवार को आजसू पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में शहर के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नवसदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।
मिलन समारोह में शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आसिफ खान और सुमित कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामा। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास का संकेत बताते हुए कहा कि राज्य के युवा आजसू की विचारधारा और जनहित के संघर्ष से जुड़ रहे हैं।
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और अधिक प्रभावी होगा।
इस दौरान आसिफ खान, सुमित कश्यप, अतुल कुमार, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, बिनेश्वर कुमार, मृत्युंजय सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंगा रातपुय, शुभम कुमार, अविनाश सिन्हा, देबासिस मोदक, अतुल कृष्णोव गुप्ता, मनीष सिंह, रूपेश कुमार, व्यास के.वी., प्रशांत, रोहित घंटा, मृत्युंजय उर, रोशन, सूर्य झा सहित सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चंदेश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह, जमाल भाई, विकास महतो, मंटू शुक्ला, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह, नगर अध्यक्ष राज सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

