Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण कल

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड निर्माता और पद्मभूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार, 4 अगस्त को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा-हाता बाईपास स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक में होगा। झामुमो जिला समिति ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

Related Post