Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

JPSC आंदोलन के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से बताया परेशान

रांची : जेपीएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी बीच शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे धरनास्थल के पास स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवक की पहचान हीरालाल, निवासी बालूमाथ, के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से वह बेहद परेशान है और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़कर उसने सरकारी व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई और अपनी बात सुने जाने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा। स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करती रही।

Related Post