Breaking
Wed. Sep 9th, 2026

निजी खर्च से झरना मिश्रा ने कराई पानी टंकी पंप हाउस परिसर की सफाई

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित पानी टंकी पंप हाउस परिसर में फैली गंदगी और झाड़-झंखाड़ की सफाई पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा ने अपने निजी खर्च से शुरू कराई। लंबे समय से परिसर की सफाई नहीं होने के कारण यहां झाड़ियां उग आई थीं, जिससे सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया था।

इस अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, कुमार विशाल तथा पंप हाउस के ऑपरेटर राम सिंह ने भी सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार, पंप हाउस परिसर में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण वहां कार्यरत कर्मचारियों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार सफाई की मांग किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इसके बाद झरना मिश्रा ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर मजदूर लगाकर सफाई कार्य शुरू कराया। अभियान के तहत परिसर में उगी झाड़ियों, छोटे-बड़े पेड़ों और कचरे को हटाया जा रहा है, ताकि परिसर साफ और सुरक्षित बन सके।

सफाई अभियान शुरू होने के बाद पंप हाउस के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने झरना मिश्रा की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। लोगों ने कहा कि इस तरह का कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नियमित रूप से साफ-सफाई होती रहेगी, जिससे पंप हाउस परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहेगा।

Related Post