Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए बेड पर बिछा दिया कफन जैसा कपड़ा, निरीक्षण में भड़के डीसी

दुमका। श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले कांवरियों के ठहरने के लिए बनाई गई टेंट सिटी की व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब निरीक्षण के दौरान बेड पर चादर की जगह कफन जैसा सफेद और बेहद पतला कपड़ा बिछा हुआ मिला। यह दृश्य देखकर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से तत्काल जवाब-तलब किया।

मंगलवार को टेंट सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त ने बेड पर बिछाए गए कपड़े की गुणवत्ता देखी तो वह हैरान रह गए। निरीक्षण में सामने आया कि श्रद्धालुओं के लिए सामान्य बेडशीट उपलब्ध कराने के बजाय अत्यंत पतला सफेद कपड़ा बिछा दिया गया था, जो देखने में कफन के कपड़े जैसा प्रतीत हो रहा था। इस पर उपायुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल आपत्ति दर्ज कराई।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेंट सिटी में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी गुणवत्ता की बेडशीट उपलब्ध कराई जाए और पूरी व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी दोहराया कि श्रावणी मेले के दौरान सभी बेड की चादर प्रतिदिन बदली जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Post